चित्तौड़गढ़ / बड़ीसादड़ी - बड़ीसादड़ी के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव, नेहा बनी नव दीक्षिता धृशाप्रभा महाराज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। बड़ीसादड़ी।

नगर के इतिहास में पहली बार इतना भव्य और ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव देखने को मिला, जहां अष्ट दिवसीय दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत मुमुक्ष नेहा ने श्राविका जीवन से वैराग्य पथ पर अग्रसर होकर जैन भागवती दीक्षा अंगीकार की और नव दीक्षिता धृशाप्रभा महाराज के रूप में संयम जीवन की शुरुआत की।

यह दीक्षा 15 वर्षों के अंतराल के बाद उसी दीक्षा वटवृक्ष के नीचे संपन्न हुई, जहां ओजस्वी वक्ता चिराग मुनि के सानिध्य में विधि-विधान से दीक्षा प्रदान की गई। दीक्षा के क्षणों में पूरा दीक्षा स्थल जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रावक-श्राविकाओं की साक्षी में नेहा ने 12 व्रतों से आगे बढ़कर पांच महाव्रतों को स्वीकार किया। दीक्षा स्थल पर पहली बार मंगल पाठ सुनाकर नव दीक्षिता धृशाप्रभा महाराज ने अपने संयमी जीवन की औपचारिक शुरुआत की।

दीक्षा से पूर्व 11.05 बजे मुमुक्ष नेहा ने रजोहरण ग्रहण किया। चतुर्विधि संघ की सर्वसम्मति से दीक्षा की आज्ञा प्रदान की गई। जन्म से वैराग्य तक नेहा नाम से पहचानी जाने वाली मुमुक्ष अब धृशाप्रभा महाराज के नाम से जानी जाएंगी।

दीक्षा महोत्सव में चिराग मुनि, चन्द्रेश मुनि, महासाध्वी अपर्ण प्रज्ञा, महासाध्वी धैर्यप्रभा, मौन साधिका प्राची महाराज सहित 14 साधु-साध्वियों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

महोत्सव में चित्तौड़ से यति महाराज, आई.एम. सेठिया, अशोक नवलखा, चेयरमेन विनोद कंठालिया, नीमच चेयरमेन संतोष चोपड़ा, कमलेश ढेलावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीक्षा के लाभार्थी जिनेन्द्र कुमार नागोता परिवार का भी श्री संघ द्वारा सम्मान किया गया।

दीक्षा के दौरान सांसारिक व धर्म माता-पिता से मिलन, चरण वंदन और छोटी बहन को जिनशासन की सेवा के लिए समर्पित करने के दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। वहीं सांसारिक भाई मनीष और धर्म भाई उत्सव नागोता को अंतिम बार राखी बांधने का क्षण भी उपस्थित जनसमूह की आंखें नम कर गया।

दीक्षा से पूर्व मुमुक्ष नेहा ने करीब 23 मिनट का भावपूर्ण और आत्मविश्वास से भरा उद्बोधन दिया, जिसने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।

देशभर से पहुंचे संघ

इस ऐतिहासिक दीक्षा के साक्षी हरियाणा, पंजाब, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित अनेक शहरों और गांवों से आए संघ बने। सभी का उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।

नाकोड़ा भैरव स्कूल स्टाफ द्वारा नेमी-राजुल नाटक का मंचन किया गया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। तिलक के बाद निकले वरघोड़े में अश्व, ऊंटगाड़ियां, गजराज, ढोल-नगाड़े, गरबा-डांडिया और भजनों के साथ श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नगरभर में जगह-जगह मुमुक्ष का स्वागत किया गया।

आगामी कार्यक्रम

12 जनवरी, सोमवार को दिवाकर नगरी डूंगला में नव दीक्षिता धृशाप्रभा महाराज को बड़ी दीक्षा प्रदान की जाएगी। वहीं 22 फरवरी को राजाखेड़ा (हरियाणा) में मुमुक्ष विनीता जैन दीक्षा अंगीकार करेंगी। नगर में हर ओर यही चर्चा रही कि बड़ीसादड़ी में पहले भी दीक्षा महोत्सव हुए हैं, लेकिन ऐसा भव्य, अनुशासित और भावनात्मक दीक्षा महोत्सव पहली बार देखने को मिला, जहां महोत्सव का हर दिन अंतिम दिन जैसा प्रतीत हो रहा था।

What's your reaction?