चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता रमेश ईनाणी हत्याकांड, संत भजनाराम की हुई गिरफ्तारी, शूटर उपलब्ध कराने का आरोप
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पूर्व भाजपा नेता एवं कुरियर व्यवसाई की हत्या के मामले में चित्तौड़गढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में भजनराम को गिरफ्तार किया है जो कि रामस्नेही संप्रदाय का संत बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। भजनाराम पर पर हत्या के मामले में रामद्वारा के संत रमताराम को शूटर उपलब्ध कराने का आरोप है। फिलहाल रमताराम पुलिस गिरफ्त से दूर है।

चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह ने बताया शहर में गत वर्ष 11 नवंबर को स्कूटी पर जा रहे कुरियर व्यवसाई रमेश ईनाणी की दिन दहाड़े महाराणा प्रताप सेतू मार्ग पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। बाइक पर आए एक व्यक्ति ने गोली मार कर ईनाणी की हत्या कर दी थी। इस पर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले के चितईपुर, पोस्ट सुंदरपुर, हिन्दू विश्वविद्यालय निवासी मनीष कुमार उर्फ कमल पुत्र हीरालाल दूबे को गिरफ्तार कर लिया। इससे वारदात के संबंध में विस्तृत पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में बूंदी रोड स्थित रामद्वारा के संत रमताराम पर संदेह व्यक्त किया गया था। वहीं पुलिस ने मनीष दूबे से अनुसंधान किया। इसमें भजनाराम के संत रमाताराम को शूटर उपलब्ध करवाने का आरोप है। इस पर पुलिस ने पाली जिले के बाली निवासी भजनराम गुरु पुत्र मोहनराम को भी नामजद कर लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात को कोतवाली पुलिस ने आरोपित भजनराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इससे पूछताछ में जुटी है। वहीं रमताराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

रमताराम का जमानत आवेदन खारिज

इधर, जानकारी में सामने आया कि गिरफ्तारी की आहट के बाद नामजद आरोपित रामद्वारा चित्तौड़गढ़ का संत रमाताराम फरार हो गया था। इसके कुछ समय बाद रमताराम ने न्यायालय में अग्रिम जमानत का आवेदन किया। लेकिन पुलिस ने रमेश ईनाणी और संत रमताराम के बीच चल रहे जमीन विवाद, शूटर तक पैसा अलग-अलग खातों से ट्रांसफर करने, कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन सहित अन्य डिजिटल सबूत, दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉलिंग, व्हाट्सएप चैट आदि की जानकारी देने पर न्यायालय ने जमानत आवेदन रद्द कर दिया था।इसके बाद रमताराम की गिरफ्तारी के कयास तेज हो गए थे। वहीं रमताराम 24 नवंबर से फरार है। रमताराम की गिरफ्तारी लिए पुलिस की टीमें इसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संत रमताराम के पुश्तैनी मकान मध्यप्रदेश के इंदौर और उसके रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश दी है। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

जेल से गिरफ्तार कर दूबे को फिर लिया रिमांड

इधर, जानकारी में सामने आया कि पुलिस ने फायरिंग के आरोपित मनीष दूबे को एक बार रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। लेकिन अनुसंधान में जरूरत होने पर तीन दिन पूर्व जिला जेल से एक बार फिर मनीष दूबे को गिरफ्तार कर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची दबिश देने गई थी। वहां से आने के बाद गुरुवार को संत भजनाराम को गिरफ्तार किया।

What's your reaction?