672
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मकर संक्रांति पर्व हजारेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज ने बुधवार को श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्यश्रम वेद विद्यालय बरूंदनी में वैदिक बटुकों को 250 कंबल वितरित किए गए।
आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को श्रीमुनिकुल ब्रह्म चर्याश्रम वेद संस्थान बरुन्दनी में में श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज पहुंचे। यहां सामूहिक आदित्यहृदय स्तोत्र के 5100 पाठ, चारों वेदों के सूर्य सूक्तो द्वारा हवन व सूर्य पूजा की गई। इसके साथ ही सभी वैदिक छात्रों व अध्यापको ने परम्परागत खेल- सितौलिया, दड़ी गोटा, गुल्ली डंडा तथा पतंग उड़ा कर पर्व को विशेष रूप से मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ के श्रीमहन्त चन्द्रभारती महाराज थे। महंत ने सूर्य भगवान के उत्तरायण का महत्व और मकर संक्रान्ति पर्व के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व बताया। आयोजन के उपरांत महंत ने सभी वैदिक छात्रों को कंबल व तिल के लड्डू वितरित किए। कार्यक्रम में वेद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश जोशी, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. सत्यप्रकाश दूबे, भारत तिब्बत सहयोग मंच व प्रान्त अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठक जिला संयोजक (भाजपा) मनोज शर्मा, भारत तिब्बत सहयोग मंच जिला अध्यक्ष एवं सनातन कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ब्रजमोहन ओझा, रामचंद्र जाट संस्कृत अध्यापक खजीना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजमोहन शर्मा, अध्यक्ष वैद्य राधेश्याम पंचोली, उपाध्यक्ष वेणुगोपाल पंचोली, वरिष्ठोपाध्याय प्राचार्य ब्रजमोहन शर्मा, मुरलीधर पंचोली सहित सभी वेदाध्यापक उपस्थित थे।