651
views
views
सीधा सवाल। कपासन। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की दरगाह पर जियारत, चादर चढ़ाकर देश में अमन चैन की दुआ की।कपासन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मेहबूब शाह ने बताया कि पुनः प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती बनने पर अल्प संख्यक कार्यकर्त्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कपासन स्थित हजरत दीवाना शाह दरगाह में जियारत कर चादर पेश की तथा देश में अमन चैन की दुआ की।साथ ही अल्प संख्यक कार्यकर्त्ताओं ने साफा, उपराना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष अयुब खान, जिला महामंत्री अली असगर बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष सैयद अशफाक अली, आरएनटी कॉलेज के चैयरमेन डॉ. वसीम खान, मंसुर भाई, हाजी शराफत साहब, हाजी शब्बीर साहब, कलीम मंसुरी, सौहेल शाह, मुबारिक मंसुरी, बरकत शाह, मकबूल भिश्ति, अहमद शाह, मकबूल अंसारी, शरीफ अंसारी, सद्दाम मिश्ती, मुबारिक खान, ईनायत अली, पीर मोहम्मद, अयुब छीपा आदि मौजूद रहे।