चित्तौड़गढ़ - सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह फरवरी 2026 की समीक्षा बैठक आज जिला कलक्टर एवं समिति अध्यक्ष श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल (आईपीएस), महानिदेशक – ट्रैफिक, प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा के सान्निध्य में आयोजित की गई। बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें ई-DAR एवं सी-DAR प्रणाली के माध्यम से दुर्घटनाओं की प्रविष्टि, डेटा एनालिटिक्स, वर्ष 2001 से 2025 तक दुर्घटनाओं का वर्षवार विवरण, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, समय एवं संवेदनशील स्थानों का विश्लेषण तथा जिले के 27 हाई एक्सीडेंट प्रोन ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति प्रस्तुत की गई।
साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत की गई गतिविधियों, प्रवर्तन कार्यवाही तथा जिला सड़क सुरक्षा कार्ययोजना की जानकारी भी दी गई।
 पालीवाल ने जिले को औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सड़क सुरक्षा के लिए One Institute Mechanism विकसित करने के निर्देश दिए तथा उद्योगों एवं परिवहनकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने NHAI, NH, PWD एवं RSRDC को अनाधिकृत कट (Unauthorized Cuts) बंद करने, PDPP एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा फ्लाईओवर, क्रॉसिंग प्वाइंट्स एवं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित वॉक-वे विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने टोल एजेंसियों को JCB, क्रेन, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विभागों को दिए गए प्रमुख निर्देश
परिवहन विभाग को बसों की रैंडम चेकिंग, इमरजेंसी एग्जिट, फायर एक्सटिंग्विशर, एसी बसों की वायरिंग एवं सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए गए।
चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस डिप्लॉयमेंट, ट्रॉमा सेंटर मैपिंग, 24x7 CPR एवं फर्स्ट एड सुविधा तथा ड्राइवरों के लिए आई-चेकअप कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस विभाग को परिवहन विभाग के साथ मिलकर ओवरस्पीडिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, टोल नाकों पर रैंडम चेकिंग, बसों में ज्वलनशील सामग्री की जांच तथा खतरनाक पदार्थों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही टोल प्लाजा पर ऊंचे निगरानी मंच (Raised Checking Points) स्थापित कर सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला कलक्टर के निर्देश
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला परिवहन अधिकारी को परिवहनकर्ता एवं उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक तत्काल बुलाने, तथा टोल एजेंसियों (NHAI, NH, RSRDC) को फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस एवं क्रेन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रम्बल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, स्पीड कंट्रोल उपाय तथा पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग एवं फुटओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अंत में अध्यक्ष ने सभी विभागों को विशिष्ट अतिथि द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
 इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, सहित NHAI, NH, RSRDC, AVVNL, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?