630
views
views
सीधा सवाल। कपासन। राज्य सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका ने नगर पालिका कपासन के प्रशासक के पद का कार्यभार संभाला।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगर पालिका की शक्तियों का प्रयोग और कर्तव्यों तथा कृत्यों का पालन करने के लिए उपखण्ड अधिकारी कपासन को नगर पालिका कपासन का प्रशासक नियुक्त किया गया।उक्त आदेशों की पालना में उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका ने शनिवार को मध्याह्न पूर्व नगर पालिका कपासन के प्रशासक के पद का कार्यभार ग्रहण कर किया।इस दौरान पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सहायक गोपाल सुथार, कनिष्ठ सहायक प्रकाश शर्मा,नंद लाल मेनारिया, स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी, कार्यवाहक स्वास्थ्य जमादार विजय कोदली,विशाल कोदली, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार खटीक सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।