420
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में सूर्य निकलने के साथ तपन ने अपना रौद्र रूप दिखाया । सर्दी के बाद एकाएक गर्मी के बढ़ने से ग्रामीणों ने गर्म कपड़े साइड कर दिए । दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही रात्रि के तापमान में बहुत कुछ बढ़ोतरी हुई है । लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद एकाएक आसमान में बादल छाने के साथ ही सूर्य नजर नही आया तो ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। बादल छाने से दिन में ही रात्रि जैसी फिलिंग देखी गई। दिन में 4 बजे के आस पास अंधेरा सा छा गया। ग्रामीण एक बार फिर गर्म कपड़ों में नजर आने लगे । ग्रामीण श्याम लाल ने बताया कि जाती हुई सर्दी ओर आती हुई सर्दी परेशान ही करती है । इस खराब मौसम के चलते सर्दी झुखाम बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस खराब मौसम से अफीम फसल के साथ अन्य फसलो पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा । इस प्रभाव को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर नजर आ रही थी । किसानों द्वारा मावठ को लेकर अपनी फसलों को बचाव के लिए नाना प्रकार के जतन करते नजर आए।