views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मेनार निवासी फिल्म अभिनेता देव मेनारिया के भादसोड़ा आगमन पर सर्व हिंदू समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रेम मारुति केंद्र के पास स्थित श्री सांवरिया गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल टेलर के आवास पर जलपान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां परिवारजनों ने ऊपरना पहनाकर सम्मान किया। हाल ही में 26 जनवरी को रिलीज हुई देव मेनारिया की फिल्म बिहू अटैक को लेकर भी लोगों ने चर्चा की। महिलाओं पर अत्याचार और आतंकवाद से जुड़े विषय पर आधारित इस फिल्म की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्यारचंद सेन ने अभिनेता से मेवाड़ के महापुरुषों—महाराणा प्रताप, पन्नाधाय, हाड़ी रानी तथा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर आधारित फिल्म निर्माण को लेकर चर्चा की। साथ ही मेवाड़ के स्थानीय कलाकारों को फिल्म जगत में अवसर दिलाने पर भी संवाद हुआ।
इस अवसर पर सांवरिया प्राचीन मंदिर भादसोड़ा के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, अभय सिंह राठौड़, सुनील टॉक, सुमेर सिंह, पप्पू सिंह, चंचल आमेटा, मांगीलाल सुथार, हीरालाल प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।