462
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। उपखंड क्षेत्र में नवगठित आमल्दा ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणों ने रविवार शाम को बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ का जुलूस निकालकर व जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार बेगूं उपखंड क्षेत्र में नवगठित आमल्दा ग्राम पंचायत बनने पर रविवार शाम बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के पहली बार गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ को गाजे बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर जुलूस निकालकर और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति का भी अनावरण किया। इस अवसर पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, शंभूलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।