चित्तौड़गढ़ - ...और कितने चंद्रनगर जिम्मेदार बेखबर !
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

चंदेरिया के चंद्रनगर मामले में जांच जारी, भू माफिया लगातार लग रहा लोगों को चूना

सीधा सवाल। चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में स्थित अवैध चंद्रनगर के मामले में भले ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। और भू माफिया द्वारा अवैध रूप से कृषि भूमि को आवासीय कॉलोनी बताकर बेचने के मामले में नियम अनुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। ऐसे में सम्भावना है कि जल्द ही इस पूरे मामले में नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए भूमि को राजकीय श्रेणी में विला नाम घोषित किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद इस कॉलोनी से जुड़े भू माफिया के हौसले बुलंद है। चंद्रनगर की तरह ही जिले के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह से अवैध कालोनी काटने का खेल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिलेभर में अलग-अलग क्षेत्र में कृषि भूमि को लॉटरी के माध्यम से बेचे जाने के मामले में एक गिरोह सक्रिय है। जिले के अलग-अलग स्थान में यह या दो स्थानीय लोगों को भागीदार बनकर यह गिरोह पूरे जिले में सक्रिय हो रहा है। ऐसी स्थिति में इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई और पूरी जांच की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। क्योंकि अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जिले में ऐसे कितने चंद्र नगर है जिनके नाम पर सपनों के आशियाने के ख्वाब दिखाकर सरकार और ग्राहक दोनों को चूना लगाया जा रहा है।

कागज में कुछ और जमीन पर कुछ और जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत

इस पूरे मामले में लोगों को लॉटरी का झांसा देकर महंगे इनाम और सस्ती जमीन के फेर में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के साथ-साथ इन्हें मदद करने वाले लोगों को भी सामने लाने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। एक सामान्य भूमि रजिस्ट्री के मामले में मौका रिपोर्ट मौका स्थिति पर निर्माण जैसी अलग-अलग रिपोर्ट होने के बाद भूमि की रजिस्ट्री होती है। लेकिन मौके पर कृषि भूमि पर कोई प्लाट की नंबरिंग को लेकर केवल कागजी आधार पर कृषि भूमि का हक बंटवारा रजिस्ट्री करवाने के मामले में रजिस्ट्री बिना सरकारी मिली भगत के संभव नहीं है। मौका रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी और कार्मिक आखिर बिना मौके पर गए मौका रिपोर्ट पर हस्ताक्षर क्यों कर रहे थे, और यदि उन्होंने धरातल पर मौका देखा है तो फिर ऐसे तथ्यों को नजर अंदाज करने के पीछे क्या कारण है यह भी एक बड़ा सवाल है।

इसलिए बनाये नियम फिर भी मिली भगत से बाईपास

मौके पर निर्माण होने सरकारी भूमि होने नाल होने या किसी और समस्या का भाव होने की स्थिति में सरकार कार्रवाई कर सके और सरकार को पूरा राजस्व मिले इसलिए रजिस्ट्री के संदर्भ में नियम बनाए गए है। आमजन को फायदा करवाने और सरकार को राजस्व के नुकसान से बचाने के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अब ऐसी स्थिति में यदि 400 से अधिक आवासीय भूखंड बता कर लॉटरी के जरिए बेचने के मामले में कृषि भूमि की हक बंटवारे की रजिस्ट्री हो रही है तो यह सवाल खड़ा होता है कि गंगरार में होने वाली भूमि रजिस्ट्री को लेकर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट कितनी सही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि बड़े पैमाने पर रजिस्ट्री अधिकारी को झूठे तथ्य प्रस्तुत करते हुए मौके पर हुए निर्माण या अन्य मामलों में राजस्व को होने वाली आय का नुकसान करते हुए अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा अन्य रजिस्ट्री मामले में भी इस प्रकार की कारगुजारी की गई हो। और चंद्र नगर केवल एक नाम हो भूमि रजिस्ट्री के विभिन्न मामले में राजस्व को आय होने के तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए ऐसी रिपोर्ट पेश की गई हो जिनमे राजस्व का नुकसान हुआ हो। सूत्रों का कहना है कि ऐसे कहीं मामले हैं जहां तथ्य दरकिनार करते हुए राजस्व को नुकसान किया गया है।

जिले भर में चल रहा खेल नाम अनेक माफिया एक

सूत्रों की माने तो यह पूरा एक संगठित गिरोह है। जिसे चित्तौड़गढ़ जिले में अलग-अलग पद पर पदस्थापित रहे एक बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। यह गिरोह चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बस्सी निंबाहेड़ा और गंगरार क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि चंद्रनगर की तरह ही जिले के अलग-अलग स्थान पर कृषि भूमि के विक्रय अनुबंध कर प्रस्तावित कॉलोनी के लिए किस्तों पर आधारित भूखंड बेचे जाने के पर्चे भी छपवा कर वितरित किए जा चुके हैं। वही एक मामले में तो लोगों से दो से अधिक किस्ते भूखंड के नाम पर ली जा चुकी है। अब ऐसे में इस प्रकार की स्थितियां यूआईटी नगर पालिका ग्राम पंचायत नगर परिषद जैसी निकायों के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है। और यहां यह भी बता दे की वर्तमान में चुनाव नहीं होने के चलते सभी निकायों के लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर अलग-अलग स्तर के प्रशासनिक अधिकारी हैं। चाहे ग्राम पंचायत हो पंचायत समिति हो नगर पालिका हो या नगर परिषद या फिर यूआईटी प्रत्येक जगह जहां चुनाव नहीं हुए हैं वहां कार्यभार प्रशासनिक अधिकारियों के पास है। ऐसे में यह स्थिति सरकार द्वारा सरकार को ही झांसा देने जैसी प्रतीत हो रही है।

What's your reaction?