views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रख्यात मैराथन धावक पृथ्वीराज खटीक ने अपने उस्ताद एवं मार्गदर्शक श्यामदास बैरागी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए टाटा मुम्बई मैराथन का अपना मेडल उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में समर्पित किया। मंगलवार 24 फरवरी को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में पृथ्वीराज ने अपने उस्ताद को पगड़ी, मोतियों की माला, मेडल पहना कर सम्मान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने भी आभार जताया और आगे भी निरन्तर खेल प्रोत्साहन जारी रखने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में जब पृथ्वीराज ने लंबी दूरी की एंडनूरेन्स दौड़ की शुरूआत की थी और देशभर में मैराथन में भाग लेना शुरू किया था उस समय श्यामदास निरंतर उनके साथ रहे। स्वयं श्यामदास ने भी कई दौड़ों में भाग लिया और निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहे। यह भावनात्मक पहल उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतिक मानी जा रही है।
इस दौरान धावक सुरेश शर्मा, हडल रनिंग नेशनल प्रियंका रानी सोनी, पावर लिफ्टिंग कोच सुरभि बैरागी, ऐकेडमी कोच गोपाल सेन, राजस्थान पुलिस एएसआई श्यामसिंह, विरेन्द्र जोशी, गजराज सिंह, वकील राजेन्द्र सिंह राठौड़, पंकज खटीक, विजेन्द्र सिंह, दुर्गाशंकर, बंशीलाल, रितु जोशी, पलक चौहान, वर्षा चावला, प्रिंस अहीर , प्रवीण धाकड़, अमन देवनारायण, मुकेश, रतन खटीक, रवि सालवी, कन्हैयालाल गाडरी, सचिन, भूपेन्द्र कुमावत, शुभम तिवारी, गोपाल, आदित्यराज चावला सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।