651
views
views
सीधा सवाल। कपासन। इस्लाम धर्म के पवित्र मुबारक महीने रमजान में नगर के नंदवाना कॉलोनी क्षेत्र की एक नन्ही बालिका ने रोजा रख इबादत की मिशाल प्रस्तुत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ नदवाना कॉलोनी निवासी आतिफा खान पिता आबिद खान ने अपनी नन्ही सी उम्र में पवित्र एवं मुबारक माह रमजान में अपने जीवन का प्रथम रोजा रखा। सुश्री आतिफा खान के पिता मुस्लिम महासभा चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष हैं। इस दौरान 6 वर्ष की मासूम बच्ची ने अपनी छोटी उम्र में पूरे दिन भूखे एवं प्यासे रहते हुए अपनी इबादत पूर्ण की।नन्ही सी उम्र में रोजा रखने पर परिवारजनों सहित समाज बंधुओ ने मुबारकबाद के साथ उज्जवल भविष्य की बधाई दी हैं। इस दौरान परिवारजनों ने नन्ही बालिका को पुष्प हार पहना कर उत्सवर्धन किया।