views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन दहाड़े एक अध्यापिका के सूने मकान से चोर लाखो के जेवरात चुराकर फरार हो गये, मामले में सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सिविल लाईन बोजुंदा स्थित विजन कॉलेज के पीछे स्थित अध्यापिका माया जोशी जिसकी पोस्टिंग बड़ौदिया में है, जो रोजाना की तरह विद्यालय गई हुई थी, पीछे से सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने दिन दहाड़े घर का लोक तोड़कर अंदर रखे सभी सामान जिसमें अलमारी, बैड, कबड को खंगालते हुए ड्रेसिंग में रखे सोने का हार सेट, पैंडल, चांदी के पायजब, चार जोड़ी बिछिया सहित अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक माया जोशी विद्यालय से जब पुनः अपने घर को लौट रही थी, तभी दो व्यक्ति उसके घर से बाहर जाते दिखे, जिन्हें पूछने पर चोरों ने स्वंय को एसी वाला बताते हुए कार में इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर फरार हो गये। मकान मालिक जोशी ने जब घर मंे गई तो सामान बिखरा देख चोरी की वारदात होना सामने आया। जिस पर पुलिस को सूचित करने पर सदर थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।