चित्तौड़गढ़ - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले की कालिका पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत एक एएसआई व दो महिला कांस्टेबलों को उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
      कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर द्वारा एएसआई श्यामा गुर्जर, महिला कांस्टेबल बीना एवं महिला कांस्टेबल आरती कुमावत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
      जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसआई श्यामा गुर्जर और महिला कांस्टेबल बीना वर्तमान में चित्तौड़गढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत हैं और महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित रूप से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का कार्य किया जाता है। इसके साथ ही टीम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी भी दी जाती है।
       कालिका पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा टीम समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, राजकोप एप तथा अन्य सुरक्षा साधनों के उपयोग के बारे में भी जागरूक करती है।
       चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर तीनो महिला कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले की पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। कालिका पेट्रोलिंग जैसी पहल के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
       इस सम्मान से चित्तौड़गढ़ पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में भी पुलिस टीम इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आमजन, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।

What's your reaction?