231
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। उपखण्ड क्षेत्र के सेठवाना में राज्य सरकार की ओर से बालिकाओं को देय निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। यहां यह बता दे की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत डूंगला उपखंड क्षेत्र के सेठवाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे उपस्थित अतिथियों के तत्वाधान में साइकिल का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य भागचंद मेघवाल ने बताया की कार्यक्रम के अतिथि डूंगला भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरण मल अहीर , डूंगला पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, रणवीर सिंह सारंगदेवोत उप प्रधान नरेन्द्र सिंह भुरकिया ,विधायक प्रतिनिधि चम्पा लाल लोहार, दिनेश शर्मा थे। अतिथियों ने बालिकाओं को निरंतर विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नियमित पढ़ाई के गुर भी बताएं । इस मौके पर विद्यालय के भगवती लाल बाबेल, सुरेन्द्र कुमार दक, हरीश चौबीसा, हुकमी शंकर नागदा, शान्ति लाल सालवी,नरपाल सिंह, हरिराम मीणा,ऊदल राज उपस्थित थे।