441
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान ग्रामीण विकास परिषद राजीविका चित्तौड़गढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को टेबलेट वितरण कार्यक्रम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित स्वयं सहायता समुह की सदस्यो के कार्यो की सराहना करते हुए कहा की वर्तमान समय नवीन प्रौद्योगिकी तकनीक इस्तेमाल करते हुए कार्य करने का है। आज केंद्र व राज्य सरकार की समस्त योजनाओ का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है, ऐसे में सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की सदस्यो को लैपटॉप का वितरण सराहनीय कदम है। लैपटॉप के माध्यम से समूह की सदस्य ओर बेहतर कार्य कर सकेगी तथा ग्रास रूट तक योजनाओं का लाभ पहुंचा सकेंगी।
राजीविका के डीपीएम रमेश चंद्र धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की राजीविका के तहत विगत 5-6 वर्षो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर को सरकार द्वारा टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को चित्तौडगढ़ ब्लाॅक की 10 कैडर को टेबलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, राजीविका के डीपीएम रमेश चंद्र धाकड, उप निदेशक उद्यान डाॅ. शंकर लाल जाट, सहायक निदेशक उद्यान जोगेंद्र सिंह राणावत सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।