चित्तौड़गढ़ / कपासन - गणपति स्थापना के साथ पांच दिवसीय हनुमान प्राकट्य महोत्सव का आगाज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

भव्य शोभा यात्रा सहित हरि कीर्तन प्रभात फेरी का होगा आयोजन

सीधा सवाल। कपासन। राष्ट्रीय महाकाल के संस्थापक व दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव का आज गणपति स्थापना के साथ आगाज किया गया। प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत दो अप्रैल को भव्य शोभायात्रा व तीन अप्रैल को रात्रि को बस स्टैंड पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।राष्ट्रीय महाकाल सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी घनश्याम बारेगामा ने बताया की दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव का शुभ मुहूर्त में प्रातः काल दस बजे गणपति स्थापना के साथ आरंभ किया गया। गणपति स्थापना से पूर्व राज राजेश्वर तालाब पर सरोवर पूजा के बाद गंगा कलश यात्रा निकली जो सदर बाजार, पीपली बाजार, लोड़किया चौक होती हुए श्री खारी बावड़ी बालाजी मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। जहां पंडित राजेंद्र त्रिपाठी, राजू व्यास ने विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर कलश व गणपति स्थापना की। इस उपलक्ष में आगामी पांच दिन तक विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। राष्ट्रीय महाकाल सेना के प्रवक्ता घनश्याम बारेगामा ने बताया कि 31 मार्च को जला दिवास, पुष्पा दिवास, घृता दिवास एवं फला दिवास के साथ प्रातः काल दस बजे मंडल पूजा की जाएगी। एक अप्रैल बुधवार प्रातः काल नो बजे नगर के मध्य स्थित खारी बावड़ी बाला जी मंदिर में यज्ञ हवन किया जाएगा। इस दौरान अरणी मंथन अग्नि प्रवेश सहस्त्रनाम से हवनात्मक कार्य संपादित होंगे। साथ ही मिष्ठाना दिवास,पुष्पा दिवास,अन्ना दिवास,शया दिवस के साथ मनाया जाएगा।वही एक अप्रैल को रात्रि में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।दो अप्रैल को गुरुवार को अभिजीत बेला में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश ध्वजा दंड की स्थापना की जाएगी। भव्य धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति दोपहर 1:15 पर होगी। उसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा,हरि कीर्तन फेरी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।दो अप्रैल गुरुवार को दोपहर दो बजे श्री रोकड़िया बालाजी से 108 गांवों की हरिकीर्तन प्रभात फेरी, कलश यात्रा के साथ विशाल शोभा यात्रा शुरू होगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री खारी बावड़ी बालाजी मंदिर पहुंच सम्पन्न होगी।शोभा यात्रा में दिल्ली के मनोज एंड रिया ग्रुप की और झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।तीन अप्रैल शुक्रवार को नगर पालिका के बाहर बस स्टैंड पर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्यातनाम भजन गायक अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान गुजरात प्रसिद्द गायक रॉक स्टार देव पगली, मुक्तिधन गढ़वी, मारवाड़ के महावीर सांखला, राज श्री पुरोहित, नरेश प्रजापत, विष्णु महाराज अपने मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय महाकाल सेना, श्री रोकड़िया हनुमान सेवा समिति, श्री सोमेश्वर महादेव शिव धुना भक्त मंडल, श्री ख़ारी बावडी बालाजी मंदिर ट्रस्ट सहित सर्व हिन्दू समाज की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में है। दो अप्रैल गुरुवार पांच बजे से नगर के मध्य स्थित खारी बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल महा भंडारे का आयोजन होगा। राष्ट्रीय महाकाल सेवा के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय हनुमान प्राकट्य महोत्सव के दोरान आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण एस सी एम स्टूडियो मंगलवाड द्वारा किया जाएगा। मंच संचालन विनायक जोशी करेंगे।

What's your reaction?