966
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा भारतवर्ष की राष्ट्रीय संगठन निर्माण की एक बड़ी बैठक रामदेवरा में आयोजित हुई जिसमें देशभर के सभी राज्यों के सभी जिलों के संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया। प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें एकीकरण के संस्थापक सदस्य एवं चित्तौड़गढ़ प्रतिनिधि के तौर पर जीनगर समाज चित्तौड़गढ़ के सचिव नवरतन जीनगर, कोषाध्यक्ष अंबालाल चितारा, एडवोकेट ममता जीनगर, यशस्वी जीनगर ने भाग लिया इन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार (उदयपुर), राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश डाबी (दिल्ली), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिसोदिया (जोधपुर) को चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज की और से बधाई शुभकामनाएं दी।