399
views
views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। नगर के विश्राम घाट के समीप स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हवन पूजा आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे सम्पन्न।
श्री बजरंग व्यायाम शाला एवं विश्राम घाट सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान मे प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी गुरुवार 2 अप्रेल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर को भव्य दिव्य एवं ऐतिहासिक अलौकिक सज़ावट से सज़ा कर बालाजी का दरबार मे एतिहासिक श्रृंगार किया जाएगा। बड़ी तादाद मे उपस्थित श्रद्धांलुओं द्वारा इस अवसर अपनी भक्ति, शक्ति और आस्था के अद्भुत संगम के साथ बालाज़ी महाराज के प्रातः अभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार दर्शन के अलावा हवन पूजन एवं ध्वजारोहण पश्चात् संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य महाआरती, आतिशबाजी एवं छप्पन भोग का भी आयोजन होगा जिसमे बड़ी मात्रा मे श्रद्धांलूजन भाग लेंगे। यह जानकारी समिति के संचालक उस्ताद दौलत सिंह पँवार नें दी।