525
views
views
सीधा सवाल। कपासन। स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.76 ग्राम एमडीएमए मौली पाउडर बरामद कर इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत की। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और वृत्ताधिकारी वृत्त कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।कपासन थाने की पुलिस टीम ने आरपीएस प्रोबेशनर मनीष शर्मा के नेतृत्व में सुबह नाकाबंदी के दौरान शनि महाराज की तरफ से आ रहे एक पैदल व्यक्ति को देखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया और वापस मुड़ने लगा, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी शर्ट की जेब से 5.76 ग्राम एम डी एम ए मौली पाउडर बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव उचनार खुर्द निवासी रामेश्वर जाट पुत्र मिठ्ठू लाल जाट को धारा 8/22 एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले का अग्रिम जांच थानाधिकारी सुनील शर्मा को सौंपी गई।