525
views
views
विधायक कृपलानी ने फीता काटकर किया अत्याधुनिक लैब का शुभारंभ
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना (एमएनजेवाई) के तहत निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में अत्याधुनिक कृष्णा लैब का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
आरंभ में जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राघव सिंह, डॉ. के. आसिफ, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी एवं कृष्णा डायग्नोस्टिक के जितेंद्र सिंह ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक कृपलानी ने भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं लैब की टेस्टिंग मशीनों की पूजा-अर्चना कर लेबोरेट्री का विधिवत शुभारंभ किया।
अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थापित इस लैब में अब 151 प्रकार की निःशुल्क जांचें उपलब्ध होंगी। पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित इस आधुनिक लैब में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांचें एक ही स्थान पर की जा सकेंगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता चांदमल सोनी, डॉ. जे. एम. जैन, नानालाल भूतड़ा, चंद्रमोहन गुप्ता, वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष नरेश आमेटा, पुष्कर सोनी, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, कैलाश सेन, ओमप्रकाश नाथ, महावीर पामेचा, सोनू आकाश पारख, हरिसिंह बोड़ाना, पूरण पुरबिया, भानु झंवर, प्रमोद वैष्णव, रामनिवास जाट, राहुल वसीटा, संजय सुराणा आदि सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इन जांचों की मिलेगी सुविधा
नव स्थापित कृष्ण डायग्नोस्टिक लेब के मैनेजर जितेंद्र नागर ने बताया कि पूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), परिधीय रक्त फिल्म (पीबीएफ), एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट (ईएसआर), हीमोग्लोबिन (एचबी), कुल ल्यूकोसाइट काउंट (टीएलसी), डिफरेंशियल ल्यूकोसाइट काउंट (डीएलसी), प्लेटलेट गणना, एब्सोल्यूट ईओसिनोफिल काउंट, रेटिकुलोसाइट काउंट, मलेरिया जांच, एमपी स्लाइड, हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस, सिकल सेल टेस्ट, नेस्ट्रॉफ्ट टेस्ट, रक्त समूह (एबीओ/आरएच), क्रॉस मैच, कूम्ब्स टेस्ट, प्रोथ्रोम्बिन टाइम (पीटी), एक्टिवेटेड पार्टियल थ्रोम्बोप्लास्टिन टाइम (एपीटीटी), ब्लीडिंग टाइम/क्लॉटिंग टाइम (बीटी/सीटी), डी-डाइमर, फाइब्रिन डिग्रेडेशन प्रोडक्ट (एफडीपी), फैक्टर-8, यूरिन से जुड़ी मूत्र सामान्य जांच, माइक्रोएल्ब्यूमिन, एल्ब्यूमिन-क्रिएटिनिन अनुपात (एसीआर), 24 घंटे का मूत्र प्रोटीन, मल में अंडे व सिस्ट जांच, गुप्त रक्त जांच, फिवर व संक्रामक रोग से जुड़ी जांच डेंगू एनएस1, आईजीएम, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पाइरा, स्क्रब टाइफस, टाइफाइड (विडाल टेस्ट), एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सतही एंटीजन (एचबीएसएजी), हेपेटाइटिस-सी (एचसीवी), हेपेटाइटिस ए व बी, मेनिन्जोकोकल संक्रमण, शुगर से संबंधित जांच में रक्त शर्करा (खाली पेट/भोजन के बाद/रैंडम), एचबीए1सी, ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (जीटीटी) इसके साथ ही लिवर फंक्शन टेस्ट (यकृत जांच) में बिलिरुबिन (कुल/प्रत्यक्ष), एसजीपीटी, एसजीओटी, एएलपी, कुल प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, ए/जी अनुपात, जीजीटी, किडनी फंक्शन टेस्ट (वृक्क जांच) में यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, लिपिड प्रोफाइल (वसा जांच) में कुल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल, वीएलडीएल आदि जांचे की जाएगी।
लेब मैनेजर नागर ने बताया कि नव स्थापित लेब के माध्यम से पैप स्मीयर, द्रव विश्लेषण, साइटोलॉजी, ऊतक परीक्षण (हिस्टोपैथोलॉजी), अस्थि मज्जा जांच, सीडी4 काउंट, प्रोटीन इलेक्ट्रोफोरेसिस, थूक में एएफबी जांच आदि, हार्मोन व थायरॉइड की जांच में टी3, टी4, टीएसएच, बीएचसीजी, एफएसएच, एलएच, प्रोलैक्टिन, एएमएच, इंसुलिन, विटामिन की जांच में विटामिन बी12, विटामिन डी, फोलिक एसिड, फेरिटिन, कैंसर मार्कर की जांच में पीएसए, एएफपी, सीए-125, सीईए, इन्फेक्शन एवं इम्यूनोलॉजी की जांच में प्रोकैल्सीटोनिन, एएनए, रूबेला आईजीजी, आईएल-6, एंटी-सीसीपी, आईजीएम एंटी-एचबीसी, माइक्रोबायोलॉजी जांच में मूत्र कल्चर, रक्त कल्चर, फंगल कल्चर, ग्राम स्टेनिंग, टीबी मैन्टू टेस्ट तथा बायोकेमिस्ट्री जांच में एमाइलेज, आयरन, टीआईबीसी, एलडीएच, सीआरपी, एएसएलओ, आरए फैक्टर तथा पीसीआर व एडवांस जांच में वायरल लोड (एचसीवी, एचबीवी), एचआईवी गुणात्मक/मात्रात्मक, टीबी-पीसीआर (न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट) आदि जांचों का लाभ आमजन को मिलेगा।
जिलेभर के रोगियों को मिलेगा लाभ
इस लैब के शुरू होने से चित्तौड़गढ़ जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी केंद्रों से सैंपल यहां जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट संबंधित केंद्रों तक उपलब्ध कराई जाएगी।
अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं
इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब उदयपुर या अन्य बड़े शहरों में जांच के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निंबाहेड़ा में ही अत्याधुनिक जांच सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।