483
views
views
सीधा सवाल। कपासन। पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही करते हुए डोडा चूरा तस्करी व मादक पदार्थ एमडीएमए मौली पाउडर के विरूद्ध पूर्व में एएनटीएफ की कार्यवाही में मौके से फरार एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ मनीष त्रिपाठी, अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त कपासन हरजीलाल यादव के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन की टीम ने थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 25 मार्च को एएनटीएफ चौकी चित्तौडगढ की इत्तला पर ग्राम छापरी में एक बेलैनों गाडी से दो कट्टों में 35.920 किलोग्राम डोडाचूरा और एक मोटरसाईकिल से 15.83 ग्राम एमडीएमए मौली पाउडर बरामद किया गया था। मौके से मोटरसाईकिल चालक और बैलेनो गाडी में बैठे मुलजिमान वाहन छोडकर भाग गये थे। मौके पर आरपीएस प्रोबेशनर मनीष शर्मा के द्वारा जब्ती की कार्यवाही करते हुए प्रकरण का अनुसंधान सुनील शर्मा पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना कपासन के जिम्मे किया गया था।प्रकरण में अनुसंधान करते हुए मौके से फरार अभियुक्त भगवान लाल पिता चम्पा लाल गाडरी निवासी भटवाडा कला पुलिस थाना गंगरार चित्तौडगढ को तीस मार्च को गिरफ्तार किया गया।जिससे मौके से फरार अभियुक्तगण के संबंध में एवं अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।