views
सुरक्षा एक नियम नहीं है यह आदत है एक जिम्मेदारी है - सूरज प्रकाश जांगिड़, वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बाॅयलर
सीधा सवाल। चित्तौडगढ़। सुरक्षा केवल नियम और मशीनों से नहीं होती बल्कि लोगों की जागरूकता भागीदारी और जिम्मेदारी से आती है जब हम सभी सुरक्षा के नियमों को समझते हैं अपने कार्य में अपनाते हैं तभी सुरक्षित वातावरण बनता है। सुरक्षा एक नियम नहीं है यह आदत है एक जिम्मेदारी है, यह बात वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बाॅयलर सूरज प्रकाश जांगिड़ ने चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स में आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कर्मचारियों और उद्योगों को लोगों की सुरक्षा, उनके समुदाय और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को याद दिलाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय थीम है इंगेज, एजुकेट एंड एंपावर पीपल टू एनहांस सेफ्टी के बारे में उन्हें सम्मिलित करना, शिक्षित करना सशक्त बनाना ताकि सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके इस थीम का मुख्य उद्देश्य है कि सुरक्षा केवल नियम और मशीनों से नहीं होती बल्कि लोगों की जागरूकता भागीदारी और जिम्मेदारी से आती है। सेफ्टी हम सब की जो समूह जिम्मेदारी है अगर आपको कोई असुरक्षित स्थिति दिखाई दे तो तुरंत रिपोर्ट करें और जब हम इस अमल करेगें, हम तभी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। दुर्घटना अक्सर ज्ञान की कमी से होती है इसलिए लगातार सिखना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया एवं सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के आईबीयू सीईओ आलोक रंजन ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख है। हिन्दुस्तान जिं़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य को करने के सुरक्षित तरिकों के बारे में सोचा जाएं तो शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रयास करना होगा की चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर सुरक्षा मानकों के लियें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करें।
महामंत्री मजदूर संघ घनश्याम सिंह राणावत ने उपस्थित कर्मचारियों एंव अधिकारियों से सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने एवं सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता में रखते हुए सुरक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की।
सुरक्षा प्रमुख बालचंद पाटीदार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर वर्षभर के सुरक्षा प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उद्योग के साथ ही घर एवं सड़क सुरक्षा हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रमों, समुदाय और प्रशासन के साथ मिल कर सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा रैली, रन फाॅर सेफ्टी मैराथन एवं काॅलानी में सुरक्षा जागरूकता, राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता सुरक्षा माॅडल प्रतियोगिता, आॅनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में पायरो, हाइड्रों,काॅमन एवं सीपीपी की टीम ने नुक्कड नाटक से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर, चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के अनरीत मुखर्जी, पुष्पेन्द्र मीणा, महेश कनन, अनूप कुमार, अभय प्रताप, रिपन घोष, मनीषा भाटी, मीनाक्षी सबरवाल, पवन बाहेती, राजू पटेल, कामाख्या सिंह, सुरक्षा विभाग से उर्षा शर्मा, दीपक पटेल, शुभम साहू,भगवती पालीवाल, रेणू श्रंृगी एवं विनय, मजदूर संघ के पदाधिकारी एसके मौड जीएनएस चैहान, सहित जिंक अधिकारी, कर्मचारी एवं बिजनेस पार्टनर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन अभिषेक कोठारी ने किया।