714
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए छोटीसादड़ी निवासी कृष्णा सोनवाल को प्रतापगढ़ जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सोसायटी के लक्ष्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से की गई है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कृष्णा सोनवाल जिले में संगठन का विस्तार करते हुए एक मजबूत टीम का गठन करेंगे और जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें।