views
सीधा सवाल। चित्तौडगढ़। नगर परिषद क्षैत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान लगातार गंदा व मटमेला पानी आने तथा पानी में काई आने की लम्बे समय से मिल रही शिकायत पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मौके पर ही उच्चाधिकारियो को समस्या से अवगत कराते हुए उपस्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केे सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल, कनिष्ठ अभियंता राकेश आमेटा व केमिस्ट अमरेंद्र दास को आढ़े हाथो लिया। उन्होने सख्त लहजे में कहा की क्षैत्रवासियो को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण पानी मिले इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने अतिशीघ्र समस्या का समाधान कराने के निर्देश प्रदान करते हुए कहा की भविष्य में आमजन को मिलने वाले पेयजल में गंदा पानी आने को विभागीय लापरवाही माना जायेगा तथा दोषी कार्मिक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।
इस अवसर पर शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, विशाल गर्ग, रवि बैरागी, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, हिम्मत सिंह, राजकुमार गाडरी, हितेश कटारिया, हरिश खटीक, गणेश भोई आदि उपस्थित थे।