चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर विधायक कृपलानी ने किया ध्वजारोहण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 47 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर अग्रसर है।
कृपलानी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त मंच है, जहां हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसी के समर्पण, अनुशासन एवं निष्ठा से संगठन निरंतर मजबूत होता है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य होना चाहिए। हमें गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा, तभी पार्टी की विचारधारा सार्थक सिद्ध होगी।
कृपलानी ने कहा कि पार्टी का ध्वज हमें सदैव सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है। यह ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सिद्धांतों, संघर्षों और राष्ट्रभक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहें, जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा को सुदृढ़ करें।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, वरिष्ठ नेता डॉ जे एम जैन, मोतीलाल आहूजा, वीरेश चपलोत, मनोहरलाल चौधरी, हरिहर राव, प्रकाश धींग, बसंतीलाल सियाल, बद्रीलाल अस्तोलिया, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, जिला मंत्री शौकिन चपलोत, पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, जगदीश माली, महिपाल सिंह राणावत, नगर मंत्री रतन वैष्णव, आशीष बोड़ाना, कैलाश सेन, धर्मपाल जाट, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा वासिटा, प्रचार प्रसार मंत्री सीता मोरवाल, मंत्री कृष्णा पंचोली, सदस्य, सोनू गौड़, राजकुमारी कुमावत, हंसा पटेल, इंदु चौधरी, भाजयुमो नगर महामंत्री चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष भानु झंवर, चंद्रभान सिंह हाड़ा, मंत्री हितेश जोशी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, उपाध्यक्ष रेखा वासिटा, प्रचार प्रसार मंत्री सीता मोरवाल, मंत्री कृष्णा पंचोली, सदस्य रेखारानी तिवारी, सोनू गौड़, राजकुमारी कुमावत, हंसा पटेल, इंदु चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, पूर्व नगर मंत्री मुकेश बम, केपी लोहार, लोकेंद्र आचार्य, सत्यप्रकाश मेनारिया, पूरणमल पुरबिया, राजेंद्र जाट, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा, संजय सुराणा, अंतरिक्ष साहू, रवि किर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's your reaction?