336
views
views
सीधा सवाल। कपासन। पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ कपासन द्वारा उपखंड अधिकारी कपासन को संविदा शिक्षक / पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक को जनगणना 2027 में प्रगणक नियुक्त करने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ कपासन द्वारा उपखंड अधिकारी कपासन को संविदा शिक्षक / पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक को जनगणना 2027 में प्रगणक नियुक्त करने के संबंध में ज्ञापन भिजवाया।ज्ञापन में उक्त संबंध में निवेदन किया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य हेतु प्रगणक / पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षक व अन्य कार्मिकों को नियुक्त किया जा रहा है। परंतु कपासन ब्लॉक में जनगणना प्रगणक हेतु पंचायत शिक्षक/विद्यालय सहायकों को नहीं लगाया गया है। चित्तौड़गढ़ जिले में गंगरार व भूपालसागर तहसील में प्रगणक के रुप में पंचायत शिक्षक / विद्यालय सहायकों को नियुक्त कर दिया गया है। जबकि कपासन तहसील में किसी भी संविदा कार्मिक को नहीं लगाया है। पंचायत शिक्षक/विद्यालय सहायक राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रशासन के साथ हमेशा तत्परता से खड़ा रहा।निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी अपनी सेवाएं पंचायत/शिक्षक विद्यालय सहायक दे रहे हैं।साथ निवेदन किया की जनगणना कार्य हेतु पंचायत शिक्षक/विद्यालय सहायक को प्रगणक के रूप में नियुक्त किया जाए। इस मौके पर सुभाष बारेगामा, गिरजा शंकर , रूप नारायण बारेगामा, भेरू लाल गाडरी, नारायण लाल भील, अब्बास अली, भगवती लाल जायसवाल, मदन लाल अहीर, राजकुमार खटीक, शाहिद आदि मौजूद रहे।