चित्तौड़गढ़ - बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, महिला की मौत, तीन अन्य घायल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। 
चित्तौड़गढ़। शहर के कपासन चौराहे पर बाइक को बचाने के प्रयास में गुरुवार दोपहर में तीन पहिया ऑटो पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह ऑटो शहर से आजोलिया का खेड़ा की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थाने के एएसआई नवरंग ने बताया कि कपासन चौराहे के यहां गुरुवार दोपहर में यह हादसा हुआ। इस मामले में आजोलिया का खेड़ा निवासी देवकिशन जाट ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर प्रार्थी की भाभी फूमा बाई पत्नी शंकरलाल जाट (68) और पूजा पत्नी लक्ष्मण जाट निवासी आजोलिया का खेड़ा शहर में काम से गई थी। शहर में काम के बाद दोनों ऑटो में सवार होकर आजोलिया का खेड़ा जा रही थी। तीन पहिया ऑटो रिक्शा में जाने के दौरान कपासन चौराहे पर गलत दिशा से एक बाइक आ गई। इसे बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा चालक का हड़बड़ा गया और बाइक से टकरा कर पलट गया। इसमें ऑटो में सवार फूमा बाई के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को उपचार के लिए श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर आए। यहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उदयपुर रेफर करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाने से एएसआई नवरंग मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है तथा उन्हें जिला चिकित्सालय से निजी चिकित्सालय रेफर कर दिया।कोतवाली थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर गांव के सुभाष शर्मा सहित कई ग्रामीण जिला चिकित्सालय पहुंचे।

हादसे का वीडियो भी आया सामने
इधर, हादसे का एक सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शहर से एक ऑटो चंदेरिया की और जा रहा है। इस दौरान कपासन चौराहे के यहां पर सामने से एक बाइक आई। इसे बचाने के प्रयास में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। वहीं पलटने से पहले बाइक और ऑटो में टक्कर भी हो गई।

What's your reaction?