105
views
views
सीधा सवाल। कपासन। धमाणा गांव स्थित भगवान रणछोड़राय मंदिर में बोरसद के हेडा परिवार द्वारा श्रद्धाभाव से चांदी का शंख भेंट किया गया है।
मंदिर मंडल अध्यक्ष व उपसरपंच भगवानलाल जोशी ने बताया कि गीता देवी (पत्नी स्वर्गीय सुंदरलाल हेडा) की ओर से श्री रणछोड़ नाथ भगवान के दरबार में 110 ग्राम वजनी चांदी का शंख अर्पित किया गया। कोषाध्यक्ष गिरिराज हेडा ने बताया कि इस दौरान हेडा परिवार के कई सदस्य देशभर के विभिन्न कोनों से यहाँ पहुंचे।
इस अवसर पर रामस्वरूप हेडा, कालूराम हेडा, शंकर लाल हेडा गोवा, घनश्याम हेडा भीलवाड़ा, राधेश्याम हेडा चित्तौड़गढ़ एवं गोवर्धन लाल हेडा बडौदा मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी देवी लाल पाराशर ने शंख का पूजन करवाकर उसे मंदिर सेवा में शामिल किया।