252
views
views
सीधा सवाल। राशमी। राष्ट्र निर्माण में पेंशनर्स की अहम भूमिका है। राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशनर अपने आप को सेवानिवृत ना समझे, सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशनर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपने अनुभवों का योगदान देते हुए समाज एवं राष्ट्र को नई दशा ओर दिशा प्रदान करे। उक्त विचार रविवार को मरमी माता परिसर में आयोजित राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा राशमी के वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने व्यक्त किए। साथ ही जीनगर ने पेंशनरों को अपने गांव की नवयुवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ साथ सनातन का ज्ञान देने का भी आव्हान किया । इस दौरान जीनगर ने पेंशनर समाज उपशाखा के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा ने की। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मोहन लाल आचार्य एवं कैलाश चंद्र सुखवाल ने पेंशनरों को आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान के सुझाव दिए। इस दौरान जिला संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष भेरू शंकर व्यास,जिला कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा,प्रदीप दीक्षित,पूर्व जिलाध्यक्ष शांतिलाल शर्मा,गणेशलाल पूर्बिया, लालूराम वैष्णव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतनलाल अहीर, भाजपा राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट,भाजपा नेता दिनेश चंद्र सेन,मुकेश सुखवाल, देवेंद्र रैगर, गोटू अहीर सहित पेंशनर उपस्थित रहे। इससे पूर्व उपशाखा अध्यक्ष बंशीलाल सुखवाल के नेतृत्व में अतिथियों ,उपशाखा के नए सदस्यों एवं 80 वर्ष पार कर चुके पेंशनरों का स्वागत किया गया। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।