483
views
views
सांगरिया निवासी नारायण सिंह राजावत का वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
सीधा सवाल। चिकारड़ा। सांवलिया सेवा संस्थान के मुख्य सचिव नारायण सिंह राजावत को निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्य के चलते यूनाइटेड किंगडम के लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड नेतृत्व में उदयपुर में 17 अप्रैल को सम्मानित होंगे । यहां यह बता दे की श्री सांवलिया सेवा संस्थान जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के माध्यम से विगत 6 वर्षों में विभिन्न जिले ओर प्रदेशों में लगभग 1 लाख 20 हजार मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करते हुए राहत दी। इस सेवा कार्य के अंतर्गत मरीजों को न केवल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया बल्कि उनके लिए निशुल्क भोजन के साथ आवश्यक दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई।
संस्थान द्वारा किए जा रहे इस निरंतर सेवा कार्य ने मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विश्व पटल पर एक विशिष्ट एवं अभूतपूर्व पहचान स्थापित की है। ज्यूरिख मेंबर शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा संस्थान के सचिव नारायण सिंह राजावत को लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से 17 अप्रैल को उदयपुर में सर्टिफिकेट दिया जाएगा। संस्थान के सचिव नारायण सिंह राजावत ने बताया कि संस्थान विगत 6 वर्षों से मानव सेवा का कार्य कर रही है अभी तक 1 लाख 20 हजार मरीज का निशुल्क इलाज करवाया गया वही निशुल्क भोजन दवाइयां के साथ निशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवा कर अभूतपूर्व कार्य किया है । यहा यह भी बतादे की डुगला उपखंड के छोटे से गांव सांगरिया से 2016 में संस्थान की शुरुआत हुई थी। संस्थान ने निरन्तर प्रगर्ति करते हुए देश के राज्य जिले उपखंड के हर कोने में संचालित होने से मरिज लाभान्वित हो रहे हैं । संस्थान की प्रोसेसिंग के तहत रोगियों का सिलेक्शन कर हॉस्पिटल उदयपुर लाने उनका इलाज करवाने के साथ उनको घर तक छोड़ने तक का कार्य निशुल्क रहता है । मानव सेवा परमो धर्म मानकर संस्थान सेवा कार्य को लेकर सिरमौर बनते हुए मरीजो की सेवा में लगा हुआ है। इसके साथ ही पर्यावरण पर भी कार्य कर रही है। संस्थान को बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर चित्तौड़गढ़ , उदयपुर ,प्रतापगढ़ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है । इसके साथ ही सहकारिता एव नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक एवं कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा द्वारा भी उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आगामी दिनों में संस्थान गरीब महिलाओं के साथ विधवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने का कार्य करना प्रस्तावित है।