420
views
views
महिला की सूझबूझ आई काम, लूट का प्रयास विफल, लुटेरे हुए फरार
सीधा सवाल। चिकारड़ा। पिकअप में सवार अज्ञात लुटेरों द्वारा एक महिला के साथ लूट की नीयत से प्रातः 6 बजे हमला कर लूटना चाहा लेकिन महिला की तुरत फुरत निर्णय ने लूट से बचा लिया। जानकारी में कैलाश जाट सुझाखेड़ा ने बताया कि सरसी बाई जाट प्रातः 6 बजे गाँव से कुए पर भेस का दूध निकालने के लिए कुए के रास्ते जा रही थी कि पीछे से दो व्यक्ति आये और मुह दबाकर लूटना चाह रहे थे कि महिला सरसी जाट ने अपनी सूज बुज से काम लेते हुए हाथ पर काट लिया । और अपने आप को आजाद करा चिल्लाने पर आस पास से गोपाल जाट मौके पर पहुचे इससे पहले लुटेरे खेतों की ओर भाग निकले गोपाल जाट द्वारा पीछा करने पर कुछ दूर जाने पर लुटेरों ने पत्थर फेंक कर पीछा कर रहे गोपाल जाट को घायल कर दिया और भाग निकले। इधर रोड पर खड़ी पिकअप जोकि निंबाहेड़ा से मंगलवार की ओर जा रही थी जिससे लुटेरे उतरे थे इस दौड़ भाग में वह भाग निकला। कैलाश जाट द्वारा मंगलवाड़ थाने पर इस घटना की जानकारी दी। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवाड़ थाने के एएसआई श्यामलाल मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। तथा मोरवन टोल नाके पर पहुंचकर टोल से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर कुछ नतीजे पर पहुंचने का प्रयास जारी है । मंगलवाड़ सीआई भगवान लाल ने बताया की प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर सभी एंगल से जांच की जा रही है।