987
views
views
सीधा सवाल। चित्तौडग़ढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर सेक्टर २ में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोडक़र चोरी का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जागने पर भाग छूटे। जिससे बड़ी वारदात टल गई।
जानकारी के अनुसार सेंक्टर २ गांधीनगर में बालाजी मंदिर का ताला तोडऩे का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों ने सुबह करीब तीन बजे तोडफ़ोड़ की आवाज सुनी। जिस पर रवि चतुर्वेदी, कपिल चतुर्वेदी, मोनू जोशी सहित अन्य कई व्यक्ति मौके पर पहुंचे, जिनके जागने की भनक लगने पर चोर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर एक तीन पहिया लोडिंग रिक्शा खड़ा मिला। जिसे चोरों का होना माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों के जागने से बालाजी मंदिर के आभूषण, छत्र, गल्ले की नकदी आदि बच गए।