210
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। कस्बे में सोमवार को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गो प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम “गौ सम्मान दिवस” के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गो माता की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी मांगें रखीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तहसील/ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने में शामिल लोगों ने प्रमुख रूप से गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गो संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान से जुड़ने और जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है और आगे भी विभिन्न माध्यमों से इसे जारी रखा जाएगा।