मुख्य बाजार में युवक पर जानलेवा हमले के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

देवासी समाज के शत प्रतिशत लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर लिया भाग

सीधा सवाल।भीनमाल। स्थानीय मुख्य बाजार में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शहर में दहशत का माहौल छा गया । देवासी समाज सहित सर्वसमाज (36 कौम) के हजारों लोग भीषण गर्मी की परवाह किए बिना उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित भीड़ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सर्वसमाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन (48 घंटे) के भीतर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। देवासी समाज के लोगों ने शत प्रतिशत अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर आंदोलन में भाग लिया। देवासी समाज के कई लोग पूरे समय चप्पे चप्पे पर पूरा ध्यान रख रहे थे। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये। धरने को संबोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि युवक पर हुआ यह हमला बेहद निंदनीय है। किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए, न कि हिंसा से। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दो जातियों का झगड़ा नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ सर्वसमाज की लड़ाई है। विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ ने बीच बाजार हुई इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। रमेश सोनी पुनासा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से आमजन में भय व्याप्त है और अब शहर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

भारी पुलिस जाब्ता तैनात, गर्मी में भी डटे रहे लोग

सुबह से ही उपखंड कार्यालय के बाहर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। देखते ही देखते परिसर के बाहर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिगड़ते माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को भांपते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग इंसाफ की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे।

इन्होंने भी किया संबोधित

विरोध प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश खेतावत, जयरुपाराम माली, शेखर व्यास, हरिसिंह सोलंकी, जोरावरसिंह राव, भरतसिंह भोजानी, सुरेश बंजारा, संजीव माथुर, भरतसिंह राव, स्वामी दिव्य स्वरूपदास महाराज, दिनेश दवे, मनोज गुप्ता, भंवरलाल सोलंकी, जोगाराम चौधरी, हाजी सतार खां, मुस्ताक खान, सतीश सेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों ने सभा को संबोधित किया। 

यह रहे उपस्थित 
इस मौके पर हकसिंह राव, ओमप्रकाश महेश्वरी, विजयसिंह राव, डॉ पांचाराम देवासी, सीएल गहलोत, जयंतीलाल घांची, सरदाराम माली, संदीप देसाई, डॉ वरदाराम देवासी, श्रवणसिंह राव, पारस घांची, महेंद्र जीनगर, जगदीश प्रसाद, सुरेश नामा, जबराराम भाटी, परबतसिंह राव, रामलाल माली, मेघाराम, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी सहित छत्तीसगढ़ कौम के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?