चित्तौड़गढ़ - दान की मुट्ठी को बिखरी देख की थी शुरुआत, अब हर रोज कबूतरों को डालते हैं एक क्विंटल अनाज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हजारों कबूतरों का बसेरा है। यहां बनी भव्य इमारत एवं कॉरिडोर की छत पर कबूतर निवास कर रहे हैं। इन्हें प्रतिदिन करीब एक क्विंटल तक अनाज डाला जा रहा है। यहां मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाले अनाज को बिखरा देख कर शुरुआत की गई थी। आज स्थित यह है कि कबूतरों के लिए अनाज का स्टॉक भी है तथा नियमित रूप से अनाज डाला जाता है। श्रद्धालु जो दान के रूप में अनाज की मुट्ठी लेकर आते हैं, उसी से कबूतरों की सेवा का कार्य जारी है।

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं तो श्रद्धालु मंदिर के विशाल भवन पर कबूतरों का बसेरा देखते हैं। कई बार उड़ते हुए कबूतर लोगों को आकर्षित भी करते हैं। हजारों की संख्या में कबूतर देख कर लोग आश्चर्यचकित भी हो जाते हैं कि इनके खाने की व्यवस्था कैसे हो पाती होगी। कस्बे के खेतों में कबूतर जाते हैं या मंदिर के आस-पास ही अनाज डाला जाता है। वास्तविकता यह है कि मंदिर परिसर में ही कबूतरों को अनाज डाल दिया जाता है। इसके अलावा कस्बे में भी कई स्थानों पर लोग कबूतरों को अनाज डालते हैं। लेकिन कबूतरों का जो स्थाई ठिकाना है वह सांवलियाजी मंदिर का विशाल शिखर और परिसर है। कॉरिडोर की छत पर भी कबूतरों ने अपना बसेरा बनाया हुआ है। यहां अनाज डालने की शुरुआत करीब 5 साल पहले हुई थी। वर्तमान में स्थानीय निवासी एवं मंदिर बोर्ड के सदस्य संजय मंडोवरा मंदिर कर्मचारियों के सहयोग से अनाज डालने की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह मंगला आरती के बाद कबूतरों को 80 किलो से एक क्विंटल तक अनाज डाला जा रहा है। पांच-सात साल में ऐसा लॉक डाउन के कुछ दिनों को छोड़ कर यह क्रम नहीं टूटा।

यूं हो गई शुरुवात
स्थानीय निवासी सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि जब मिश्री और नारियल का प्रसाद चढ़ाना बंद हो गया था। तब श्रद्धालुओं की और से लिए जा रहे अनाज की मुट्ठी
को भी गेट पर ही रखवाया जा रहा था। उस समय तात्कालिक परिस्थितियों में ध्यान नहीं देने के कारण अनाज प्रवेश द्वार के यहां बिखर रहा था। तब मंडोवरा ने अपने मित्र स्व. प्रकाश सोनी से बात कर कबूतर के लिए अनाज डालने का निर्णय किया। तब दोनों ही कबूतरों के लिए कॉरिडोर की छत पर अनाज डालने लगे।

कोरोना में धन एकत्रित खरीदना पड़ा था
मंडोवरा ने बताया कि कई श्रद्धालु मंदिर में अनाज लेकर आते हैं। कोई एक मुठी तो कोई एक बोरी तो कोई इससे भी ज्यादा अनाज लाते हैं। अभी तो अनाज स्टॉक में भी है। लेकिन कोरोना के समय लॉक डाउन लगा तो कुछ दिन अनाज नहीं डाल पाए। फिर श्रद्धालु नहीं आ रहे थे तब अनाज की कमी आई। इस पर राशि एकत्रित कर अनाज खरीद कर भी लाना पड़ा था।

आवास भी बनाए लेकिन नहीं रुक रहे कबूतर
कबूतर मंदिर के शिखर पर बैठते हैं और इसे गंदा भी कर देते हैं। इसके लिए इसी बोर्ड के कार्यकाल में कबूतर के लिए आवास बनाए गए। सिंहद्वार के दोनों तरफ दो कबूतर खाने बनाए लेकिन कबूतर यहां नहीं रुकते हैं।

What's your reaction?