चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल परिसर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ महादेव मंदिर की स्थापना
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ परिसर में महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत ही हर्षोल्लास का रहा, जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ महादेव मंदिर की विधिपूर्वक स्थापना की गई। इस अवसर पर परिसर को श्रद्धा और आस्था से भर दिया गया, जहां स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र मिलकर इस पवित्र अवसर का हिस्सा बने। इस अवसर पर सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने इस मंदिर की स्थापना को स्कूल के छात्रों के लिए एक सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाने के रूप में माना। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और अनुशासन का पालन करते हुए, यह मंदिर विद्यार्थियों को नैतिक और मानसिक दृढ़ता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मंदिर की स्थापना से विद्यालय परिवार में एक नया उल्लास और आस्था का संचार हुआ हैं।  
उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने कहा कि सैनिक स्कूल में महादेव मंदिर की स्थापना से परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और यह विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक साबित होगा। इस धार्मिक और आध्यात्मिक समारोह में विभिन्न पूजा अर्चना विधियों का पालन किया गया, जिनमें शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी शामिल थी। यह आयोजन परिसर में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।  
स्कूल के जन संपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार को विधि विधान से संपन्न हुआ। इससे पहले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्कूल के गेस्ट हाउस से शुरु हुई। कलश यात्रा में महिलायें सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा प्राचार्य निवास से होते हुए उपप्राचार्य निवास, सांगा हाउस, अशोका हाउस, पिंक कॉलोनी, प्रताप हाउस, लव हाउस, अकादमिक भवन से होते हुए महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। पंडित अशोक तिवारी द्वारा विधि विधान से सहस्त्रधारा अभिषेक, हवन एवं पूजन सम्पन्न करवाया गया। महाशिवरात्रि के दिन सुबह सवा 7 बजे विधि विधान से शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के दौरान महादेव के आशीर्वाद से सभी ने शांति, समृद्धि और सुख की कामना की। अब स्कूल परिसर में विद्यार्थी और शिक्षक समय-समय पर पूजा अर्चना कर सकेंगे और मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

What's your reaction?