चित्तौड़गढ़ - भारतीय सद्भावना मंच का मिशन: श्रीनगर के मंदिरों का जीर्णोद्धार और खुशहाल कश्मीर की पहल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय सद्भावना मंच द्वारा कश्मीर में सद्भावना, सौहार्द और धार्मिक पुनरुत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्रीनगर के हजबल डाउन टाउन क्षेत्र में ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्संचालन की महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान का नेतृत्व मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी माँ कल्पना अरुंधती और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवर्षि इंद्रेश कुमार के संरक्षण में किया जा रहा है। इस प्रयास में राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डॉ.) अर्जुन मुंदड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी समय-समय पर दी गई सलाहों के आधार पर इस अभियान को गति दी गई है।
कश्मीर का हजबल डाउन टाउन क्षेत्र, जो कभी असुरक्षा के लिए जाना जाता था, अब पुनः धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरुद्धार का साक्षी बन रहा है। इस पहल के तहत, वर्षों से बंद पड़े मंदिरों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से स्थानीय निवासियों को पूजा-पाठ, आरती और स्वच्छता का जिम्मा सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में, गुलाब बाग हजबल डाउन टाउन स्थित हनुमान-शिव मंदिर में वर्षों बाद पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान श्रीराम की पादुका रखकर विधिवत पूजन किया गया।
भारतीय सद्भावना मंच ने इस वर्ष करीब 30 मंदिरों के जीर्णोद्धार और नियमित संचालन का संकल्प लिया है। इस मुहिम के तहत, बीते तीन दिनों में गुलाब बाग हनुमान-शिव मंदिर की व्यापक सफाई की गई, अव्यवस्थित ढांचे हटाए गए और मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों आशिफ़ ख़ान, ग़ुलाम हसन और इरफ़ान को सौंपी गई।
राष्ट्रीय सलाहकार सीए अर्जुन मुंदड़ा ने बताया कि कश्मीर के बारे में कई भ्रांतियाँ फैलाई जाती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि यहाँ के लोग अमन, चैन, व्यवसाय और रोजगार चाहते हैं। उन्होंने अपील की कि स्थानीय समुदाय इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और कश्मीर के विकास में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ।
भारतीय सद्भावना मंच ने कश्मीर के विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया है। मंच की संयोजिका साध्वी माँ कल्पना अरुंधती न सिर्फ़ लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुन रही हैं, बल्कि उन्हें सद्भावना, धार्मिक सौहार्द और आपसी सहयोग का महत्व भी समझा रही हैं। प्रातः श्रीनगर एयरपोर्ट पर भारतीय सद्भावना मंच और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सलाहकार सीए अर्जुन मुंदड़ा, आबिद शेख और आवेश शेख का गुलदस्तों के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अभियान में मंच के संगठन संयोजक तौशीफ़ ख़ान, बिलाल मोहम्मद, आवेश शेख, मुज़ाबिल अहमद शाहिद, अमिता गुप्ता, आयशा बानो, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष (सेवा) आबिद शेख, बसीर अहमद भट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों की भूमिका रही।

What's your reaction?