प्रतापगढ़ - एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख रुपए कीमत की 92 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एक आरोपी आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। प्रतापगढ़। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर नशा माफिया पर करारा प्रहार किया गया है। पुलिस ने 92 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को अजमेरी कॉलोनी, प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तीन दिन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद फिरोज अजमेरी निवासी बागलिया, थाना हथुनिया, हाल अजमेरी कॉलोनी, प्रतापगढ़ के रूप में की है। आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया जब वह अपने घर से ड्रग्स सप्लाई करने के लिए निकल रहा था। पुलिस ने मौके से उसकी सेलेरियो कार भी जब्त की है।

तकनीकी निगरानी से हुआ भंडाफोड़

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले के गांवों में एमडी ड्रग्स का निर्माण कर आसपास के राज्यों में तस्करी की जा रही है। इसके बाद डीआईजी योगेश यादव व एएसपी आशा राम चौधरी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया। तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी।जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, थाना प्रतापगढ़ पुलिस की टीम ने दबिश दी। आरोपी घर के बाहर रोड पर खड़ी अपनी कार में बैठा मिला। तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेब से प्लास्टिक की थैली में 92 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह ड्रग्स बारी दरवाजा, प्रतापगढ़ निवासी शाहरुख उर्फ मामू पठान से ली थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से ड्रग नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इससे पहले 4 मई की रात थाना छोटीसादड़ी क्षेत्र में
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक ट्रक कंटेनर से 785 किलो अफीम डोरा चूरा जब्त किया था। जिसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस मामले में कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

दिसंबर में मिला था 45 करोड़ का माल

बीते साल दिसंबर में भी इसी टीम ने अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी गांव में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां दो फार्म हाउस पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो एमडी ड्रग, 19 किलो 670 ग्राम कैमिकल और अवैध हथियार बरामद किए गए थे। बरामद ड्रग्स की कीमत 40 से 45 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार की अहम भूमिका रही। वहीं, गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई एसएचओ कमलचंद मीणा, एएसआई लोकेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल लोकेन्द्र, खेमचंद और चालक कांस्टेबल लालूराम द्वारा की गई।

What's your reaction?