504
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक स्थल, मठ, मंदिरों आदि स्थानों पर गुरु पूजन किया गया। गुरु जन के प्रति श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही गुरु पूजन का क्रम शुरू हुआ जो समय के साथ गुरु के दर भक्तों की संख्या बढ़ती गई। वहीं शिक्षण संस्थाओं में भी गुरु पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरु की पूजा की गई और आशीर्वाद लिया। अपने गुरु की लंबी एवं दीर्घायु उम्र की कामना की गई। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित करीब आधा दर्जन धार्मिक स्थलों पर गुरु के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखा। शहर में स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत चंद्रभारती महाराज के आशीर्वाद एवं पूजन के लिए कई शिष्य पहुंचे। यहां श्री महंत चंद्रभारती महाराज के चरणों की पूजा कर माला पहनाई एवं प्रसाद व श्रीफल भेंट किए। भक्तों ने भगवान को गुरु दक्षिणा भी दी। साथ ही लंबी उम्र के लिए भी कामना की। वहीं श्रीमहंत ने भक्तों को माला पहना कर गुरु ज्ञान दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक चित्तौड़गढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली सहित कई स्थानों से भक्त गुरु पूजन करने पहुंचे। इसी तरह शहर में यतीजी का उपासरा के संत विनोदचंद्र यति की पूजा करने के लिए भी कई श्रद्धालु पहुंचे। यहां भक्तों ने उपासरा पहुंच कर गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया। संत ने सभी के कल्याण की कामना की। वहीं। दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पूरी तथा नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ भारती के पूजन को लेकर भी भक्त उमड़ पड़े। यहां भी गुरु पूजन के लिए वृहद स्तर पर आयोजन था। राजस्थान सहित बाहर से भी कई शिष्य पूजन के लिए पहुंचे और आशीर्वाद लिया। चित्तौड़गढ़ शहर के निकट स्थित शिव मंदिर ने भी कई शिष्य पहुंचे और गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इधर, शहर में बूंदी मार्ग स्थित रामद्वारा में भी बड़ी संख्या ने शिष्य गुरु पूजन के लिए पहुंचे। यहां संत रमतारामजी महाराज एवं दिग्विजयराम महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया।