निम्बाहेड़ा - सत्संग से बदलती है जीवन की तासीर- मुनिश्री युग प्रभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

निम्बाहेड़ा। 

चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला के अंतर्गत स्थानीय शांति नगर स्थित नवकार भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत मुनिश्री युग प्रभ मुनि जी म.सा. ने कहा कि "जब तक जीवन की तासीर नहीं बदलती, तब तक आत्मा का वास्तविक विकास संभव नहीं है।" उन्होंने कहा कि जैसे अंधकार में प्रकाश, मिठाई में मिठास, मुख में रोटी और दीप में ज्योति का महत्व होता है, वैसे ही जीवन में सत्संग का विशेष महत्व होता है। सत्संग से ही जीवन की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं।

मुनिश्री ने संतों की संगति को जीवन के लिए श्रेयस्कर बताया और कहा कि संतों की उपस्थिति और वाणी, आत्मा के भीतर छिपे प्रकाश को उजागर करने का कार्य करती है। जीवन में परिवर्तन लाना हो, तो श्रेष्ठ संगति और सकारात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है।

श्रावक के चौथे गुण "लोकप्रियता" पर विशेष बल

मुनिश्री ने जैन श्रावक धर्म के चौथे गुण "लोकप्रियता" पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकप्रिय बनने के लिए सबसे पहले "निंदा" रूपी दुर्गुण का त्याग करना आवश्यक है। जो व्यक्ति सदैव दूसरों की निंदा करता है, वह समाज में सम्मानित और लोकप्रिय नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य को भोजन से अधिक रस निंदा में आने लगा है, यही कारण है कि उसकी दृष्टि दूषित हो जाती है। जब दृष्टि दूषित होती है तो सुख भी दुःख का कारण बनता है, और यदि दृष्टि सुधर जाए तो दुःख भी जीवन में सुखद परिवर्तन ला सकता है।

मुनिश्री ने रूपक के माध्यम से समझाया कि "गुलाब के पौधे में कांटे अधिक होते हैं और फूल कम, फिर भी उसे 'गुलाब' कहा जाता है। हीरे की खदान में पत्थर अधिक और हीरे कम होते हैं, फिर भी उसे 'हीरे की खान' कहा जाता है। सोने की खान में मिट्टी अधिक होती है, सोना कम, फिर भी उसका मूल्य बना रहता है। इसी प्रकार मनुष्य में अवगुण अधिक हों, तो भी हमें गुणों को पहचानने का दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सदैव दूसरों की निंदा में लगा रहता है, वह गुणों को देख ही नहीं पाता और समाज में कभी प्रतिष्ठित नहीं हो सकता। लोकप्रियता प्राप्त करने का दूसरा मार्ग है निंदनीय कार्यों का परित्याग, जो व्यक्ति स्वयं अपने आचरण को शुद्ध करता है, वही समाज में सम्मान प्राप्त करता है।

दूसरों के दुःख को देखने वाला सुखी बनता है

मुनिश्री ने करुणा और संवेदनशीलता को जीवन का मूल तत्व बताते हुए कहा कि "जिस व्यक्ति की दृष्टि दूसरों के दुःखों पर जाती है, वह स्वयं सुखी बनता है। किंतु जिसकी दृष्टि सदैव दूसरों के दोषों की ओर जाती है, वह पाप का भागी बनता है।" दूसरों के दुःख देखकर यदि हम अपने जीवन की दिशा सुधार लें, तो कई दुःखों से बच सकते हैं।

धर्मसभा में निम्बाहेड़ा सहित बिनोता, मुंबई, बेंगलुरु और उदयपुर से पधारे श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। सभी श्रद्धालुजनों ने मुनिश्री के दिव्य प्रवचनों का श्रवण कर जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।

What's your reaction?