चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - *सभी दुर्गुणों की जननी है क्रूरता- मुनिश्री युग प्रभ*
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निम्बाहेड़ा।

स्थानीय शांतिनगर स्थित नवकार भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन क्रम में जैन संत मुनिश्री युग प्रभ महाराज साहब ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "संसार में तीन प्रकार के भक्त होते हैं- पुजारी भक्त, भिखारी भक्त और सदाचारी भक्त।" उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भगवान को "मानता" है, वह पुजारी भक्त है; जो भगवान से "मांगता" है, वह भिखारी भक्त है; और जो भगवान की "मानता" है, वह सदाचारी भक्त है।

मुनिश्री ने कहा कि जीवन की महानता भगवान को मानने में नहीं, बल्कि उनकी वाणी को स्वीकार कर आचरण में लाने में है। जो व्यक्ति भगवान की मानता है, वह अपने जीवन से समस्त दुखों का अंत कर सकता है।

प्रवचन में उन्होंने कहा कि आज संसार में साधना तो हो रही है, लेकिन सफल साधना बहुत कम है। कई बार साधना का स्वरूप विपरीत हो जाता है, जिससे दुर्गति का मार्ग प्रशस्त होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चण्डकौशिक नाग ने साधु अवस्था में क्रोध किया, फलस्वरूप वह तिर्यंच योनि में गया, लेकिन सर्प के रूप में जब उसने भगवान की वाणी को स्वीकार किया, तो वह देवगति को प्राप्त हुआ।

मुनिश्री ने श्रावक के पाँचवें गुण - अक्रूरता पर बल देते हुए कहा कि "क्रूरता सभी दुर्गुणों की जननी है।" जहां क्रूरता होती है, वहाँ ईर्ष्या, द्वेष, उत्तेजना और प्रतिस्पर्धा जैसे विकार स्वतः पनप जाते हैं। सफल साधक के भीतर करुणा होती है, कोमलता होती है; जबकि असफल साधना मनुष्य को कठोर और क्रूर बना देती है।

उन्होंने कहा कि क्रूरता का मूल कारण राग होता है। जैसे-जैसे राग बढ़ता है, वैसे-वैसे क्रूरता भी बढ़ती है। आज मनुष्य का सबसे बड़ा राग 'पैसे' के प्रति है। जब कोई अन्य व्यक्ति पैसे की गणना करता है, तो उसमें ईर्ष्या और क्रूरता जाग उठती है, जिससे वह हिंसा तक करने को तैयार हो जाता है। इसलिए यदि जीवन में क्रूरता से बचना है, तो राग से बचना अनिवार्य है।

आज की प्रवचन सभा में सुश्री निकिता सिसोदिया (पुत्री श्रीमती पुष्पा देवी-शांतिलाल सिसोदिया, मंगलवाड़) ने आठ उपवासों का प्रत्याख्यान कर धर्म आराधना की।

सभा में आसावरा, मंगलवाड़, चिकारड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। संचालन का उत्तरदायित्व शुभम छाजेड़ ने निभाया।

What's your reaction?