views
लालबाई फूलबाई चौक में की गई भव्य आतिशबाजी
सीधा सवाल। बेगूं। चित्तौड़गढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर प्रमोद सिसोदिया की नियुक्ति पर बेगूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और शनिवार रात को नगर के लालबाई फूलबाई चौक में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर प्रमोद सिसोदिया के सुशोभित होने पर बेगूं नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस नियुक्ति पर नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रंजना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पुरोहित, पूर्व यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल व्यास, ओबीसी मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश छिपा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रिंस बाबेल, धीरज नाहर, शराफत अली, गोपाल चतुर्वेदी, उमेश भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, महिला कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशोदा पुरोहित, सुमन बिल्लू, सीमा वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर गुरुजी, पार्षद रतन रेगर, पार्षद देवीलाल माली, किसान नेता प्रकाश धाकड़ दौलतपुरा, पंकज चतुर्वेदी पाछुंदा आदि ने हर्ष व्यक्त कर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इधर रात 8 बजे नगर के लालबाई फूलबाई चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमोद सिशोदिया के जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष बनने की जोरदार आतिशबाज़ी कर मिठाइयाँ बांटकर ख़ुशी मनाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य ललित बैरागी, नगर पालिका अध्यक्ष व प्रदेश सचिव रंजना लाड, पार्षद मुकेश पहाड़िया, देवीलाल माली, हजारीलाल रेगर, गोपाल चतुर्वेदी, शराफ़त अंसारी, मोहम्मद हुसैन पठान, जगदीश टेलर, मदन रेगर पार्षद, अशरफ अंसारी, इक़बाल अंसारी, मेहबूब बागड़ी पार्षद, इफ़्तेख़ार अजमेरी एडवोकेट, सुनित बैरागी, सुमन बिल्लू, नरेन्द्र पोखरना, बाबू भारद्वाज, उमेश भारद्वाज, विनीत बैरागी, संजय सुराणा, राहुल लाड, मंजू रेगर, सोनू जीनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।