views
सीधा सवाल। कपासन। कपासन के सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और आवश्यक सुझाव दिए।रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा केंद्र की प्रभारी प्रियंका दाधीच ने बताया कि पुलिस विभाग की आत्मरक्षा प्रशिक्षक दुर्गा रेगर और जतन पल्लोट ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न दांव पेंच सिखाए और उनका अभ्यास भी करवाया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि संकट के समय अपने पर्स में कौन कौन सा सामान रखना चाहिए और उसका उपयोग कब व कैसे करना है।प्रशिक्षण के साथ ही छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। इस ऐप के माध्यम से संकट की स्थिति में छात्राओं को तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बजरंग लाल पड़िया, डॉ. राधे श्याम गमेती, सुरेश नागदा, तेजपाल तुषावड़ा, शिवांशु शर्मा और विक्रम गुर्जर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।