views
सीधा सवाल। कपासन। शहर स्थित पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य यशवंत कुमार जागेटिया ने की। उन्होंने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दस्तावेज हैं।जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और जिम्मेदारियां प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। निर्वाचन विभाग मास्टर ट्रेनर अश्विनी कुमार व्यास ने उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को मतदाता शपथ दिला कर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को अपने परिवार सहित स्वयं के गणना प्रपत्र शीघ्र ही बूथ लेवल अधिकारी को जमा कराना चाहिए, ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बीएलओ सुपरवाइजर शंकर लाल सेन ने मतदान को प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सक्रिय मतदाता बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य इरफान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। और कहा कि संविधान दिवस न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। बल्कि नागरिक कर्तव्यों की स्मृति भी दिलाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के मुश्ताक अली, मदन लाल जाट, ज्योति तुल्छिया, प्रकाश चंद्र नन्दवाना, मोहित दाधीच, राजेश बुनकर, नवीन वर्मा, शान्ति कुमारी, नाज़िमा बानो, शंकर लाल पिलानिया, गुंजन कुमारी, हेमलता शर्मा, प्रशिक्षु अध्यापिकाएँ एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।