चित्तौड़गढ़ - आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन संपन्न, महिलाओं की भागीदारी बनी शक्ति का संदेश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

गांव-गांव में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक क्रांति का माध्यम बन रहे - गाडरी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जिलेभर से महिलाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा ने की मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष नीरू अहीर, जिला कोषाध्यक्ष हरिश ईनाणी थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि आज गांव-गांव में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक क्रांति का माध्यम बन रहे हैं। हमारी बहनें सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, ई-कॉमर्स, हैंडीक्राफ्ट, कृषि नवाचार और सेवा क्षेत्र में नए-नए उद्यम खड़े कर रही हैं। ये केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि नए भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का स्पष्ट संकल्प है—“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तिकरण। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन मे आपसे संवाद करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के सामर्थ्य, संकल्प और शक्ति का उत्सव है। भारत आत्मनिर्भर तब बनेगा, जब भारत की नारी आत्मविश्वास, आत्मबल और अवसरों से पूर्ण सशक्त होकर आगे बढ़ेगी। आज हमारी बहनें खेत से लेकर फैक्ट्री तक, स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और तकनीक तक, पंचायत से लेकर संसद तक—हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए जो ऐतिहासिक पहलें हुई हैं, वे आत्मनिर्भर भारत के केंद्र में महिला शक्ति को स्थापित करती हैं। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत‌ अपनी पहचान बनाना, अपनी योग्यता पर गर्व करना, और आत्मविश्वास के साथ सपनों को सच करने की क्षमता हासिल करना है

और ये सब आपकी मेहनत, आपकी सोच और आपकी इच्छा शक्ति से ही संभव है। आज यहां मौजूद हर महिला एक प्रेरणा है किसी के लिए परिवार की प्रेरणा, किसी के लिए समाज की,

और किसी के लिए आने वाली पीढ़ियों की। जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी से आग्रह करता हूँ आप आगे बढ़ें, सीखें, आय सृजन करें, तकनीक अपनाएं, छोटे छोटे कदमों से बड़े–बड़े परिवर्तन लाएं।

सरकार आपके साथ है, समाज आपके साथ है, और सबसे बड़ी बात—नई पीढ़ी आपकी ओर उम्मीद से देख रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरू देवी अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि 

जब नारी मजबूत होती है, तो परिवार मजबूत होता है, परिवार मजबूत होता है, तो समाज मजबूत होता है और समाज मजबूत होता है, तो देश अपने आप आत्मनिर्भर बन जाता है। आइए, हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के इस संकल्प को महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ाएँ। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हमारी माताओं-बहनों की सबसे बड़ी भागीदारी है। शिक्षा, उद्यम, कृषि या नेतृत्व—हर क्षेत्र में महिलाएँ आज नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। हमारा संकल्प है कि हर बहन को अवसर भी मिले, संसाधन भी मिले और साथ भी मिले। जब महिला सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और देश—सभी सशक्त होते हैं। आप सभी का योगदान ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक ताकत है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला जीनगर ने महिला सशक्तिकरण की बात को प्रमुखता से रखते हुए महिलाओ से आत्मनिर्भर बनने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जनधन खाते हों, उज्ज्वला योजना हो, मातृ वंदना योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा लोन, लैंगिक समानता के कानून, या हाल ही में 33% महिला आरक्षण— इन सबने महिलाओं को न केवल सम्मान दिया है बल्कि अवसरों का नया संसार भी दिया है। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी ने किया आभार आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम सह संयोजक रेखा रानी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उद्यमिता, स्व-रोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व में बढ़ते कदमों पर चर्चा हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रवक्ता संजू लढ्ढा, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिंपल वैष्णव, प्रिया कंवर, मंजू पितलिया मंचासिन रहे । सम्मेलन में जिलेभर से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को और आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा धाकड, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, प्रेमलता गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष भारती वैष्णव, अंजना गोस्वामी जय कंवर, विद्या अग्रवाल, कुसुम कच्छावा, शीला शर्मा, सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल,

नेहा सोनी भदेसर, मंजू वैष्णव, अकोला ग्रामीण, पुष्पा भट्ट, तारा मालीवाल अकोला चेयरमैन, बेगू उर्मिला चुंडावत, मीरा वैष्णव बस्सी, बृजलाता सुखवाल, माया शक्तावत, दीपिका चौधरी बड़ीसादड़ी, पिंकी सोमानी, किरण सेन, विमला शर्मा, भगवती आचार्य चंदेरिया, नीतू शर्मा, सीमा जागेटिया, नीलम जोशी, आशा सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

What's your reaction?