चित्तौड़गढ़ - पुलिस से नोकझोंक, पुतला दहन और नारेबाजी—एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपी मांगों की सूची।
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

चित्तौड़गढ़। वर्तमान शासन–प्रशासन की नीतियों के विरोध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार, 1 दिसम्बर को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों में बेरोजगारी, शिक्षा संस्थानों में स्टाफ की कमी तथा वोटर सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।

एनएसयूआई ने ज्ञापन में कहा कि सरकारी नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, जिससे युवा गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि जिले सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।

दूसरी मांग में जिले के महाविद्यालयों व विद्यालयों में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा उठाया गया। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों एवं कर्मियों की कमी से शैक्षणिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिसे तत्काल प्रभाव से सुधारा जाना चाहिए।

तीसरी मांग में एनएसयूआई ने वोटर सूची में नए जुड़े और कटे हुए वोटों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही। संगठन का आरोप है कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आमजन में रोष है, ऐसे में प्रशासन पूर्ण ईमानदारी के साथ प्रक्रिया को सार्वजनिक करे।

ज्ञापन सौंपने से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलक्टर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्टर कार्यालय में प्रवेश का प्रयास करने पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, जिससे हल्की झड़प जैसी स्थिति बन गई। बाद में पुलिस की समझाइश और कुछ प्रतिनिधियों को कार्यालय में भीतर जाने की अनुमति देने के बाद स्थिति शांत हो गई।

जिला कलक्टर की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम कार्यालय से बाहर आकर छात्रों से मिलीं, उनकी समस्याएँ सुनीं और ज्ञापन ग्रहण किया। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न थानों के पुलिस निरीक्षक,उपाधीक्षक, उपनिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपनिरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

What's your reaction?