924
views
views
सीधा सवाल। कपासन। सद्भावना सेवा ट्रस्ट भीलवाड़ा एवं स्थानीय सदस्य राजेश कुमार खाब्या एवं अशोक कुमार बाफना के सहयोग से स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखो का खेड़ा के जरूरतमंद 33 छात्र छात्राओं को सर्दी की वर्दी का वितरण किया गया।संस्था प्रधान मुकेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा सद्भावना सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष कमला चौधरी एवं राजेश खाब्या का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।