चित्तौड़गढ़ - बाल विवाह मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान को मिली गति, 100 दिवसीय विशेष पहल पर जिला कलक्टर का विशेष जोर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना के तहत सघन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

इस अभियान के अंतर्गत बाल अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से कार्यशालाएँ, जनजागरूकता रैलियाँ तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनियाणा (गंगरार) तथा चित्तौड़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर एवं विजय स्तंभ परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश तोषनीवाल, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय पर्यटकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा प्रावधान, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से निःसंकोच शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं आमजन को बाल विवाह के पूर्ण उन्मूलन की शपथ दिलाई गई तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने एवं सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

विद्यालय कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोतीलाल सेनी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ पिंकी राठौर, इंद्रा सुराणा, नयन पालीवाल, सुलोचना माहेश्वरी, स्नेहलता दायमा, हेमलता जीनगर, महेश कुमार एवं लोकश सोनी उपस्थित रहे।

दुर्ग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिम्मत सिंह (उ.नि. किला चौकी), चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइज़र नानूराम जाट, एवं केस वर्कर इरफान शामिल हुए।

What's your reaction?