चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एएसआई मदर टेरेसा ह्यूमन राइट्स अवार्ड से किया सम्मानित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन - 2025 में मानवाधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार को मदर टेरेसा ह्यूमन राइट्स अवार्ड - 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में मानवाधिकार संरक्षण, जागरूकता और न्याय के मूल सिद्धांतों को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। एएसआई सूरज कुमार की बेहतर पुलिस एक्टिविटी आर्म्स एक्ट, डोडा चूरा तस्करी, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरियों का खुलासा करने तथा समाजसेवा को सर्वोपरि मानते हुए गरीब असहायों की मदद करने, सर्दी के मौसम में श्रमिकों को कम्बल वितरण जैसे कई समाज सेवा कार्य कर जीवन भर समर्पित किया है साथ ही मानवीय गरिमा की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न अवॉर्ड एवं सम्मान से उपखण्ड, जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करीब 400 से अधिक बार सम्मानित किया जा चुका है। केवल यही नहीं उन्होंने अपने पिता की स्मृति में चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी तहसील के अपने पेत्रक गांव नेगड़िया कला में राजकीय विद्यालय में दो कक्षा कक्ष एवं बरामदा का निर्माण अपने स्वयं के खर्च से करवाकर अनूठा उदाहरण पेश किया। साथ ही अपने खेत पर पिता सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की मूर्ति स्थापित कर छात्र छात्राओं के खेलने हेतु पार्क के रूप में खेल मैदान का निर्माण कार्य करवाया गया। यही नहीं इसके साथ ही लगातार दो वर्षों से लगातार अपने पिता की स्मृति में रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाकर कई जिंदगियों को नई जिंदगी देने में सहयोग प्रदान किया है। सामाजिक सरोकार के रूप में पुलिस ड्यूटी के अलावा एएसआई सूरज कुमार मिलनसार व्यक्ति होकर हमेशा आमजन में विश्वास अपराधियों में डर को सार्थक करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु समर्पित रहे है। एएसआई सूरज कुमार की यह उपलब्धि राजस्थान पुलिस के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पूरे देश में राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है। इस भव्य अधिवेशन में देश एवं विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और मानवाधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वीसी के माध्यम से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भारत के पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता मनोज गोरकेला, गुजरात सरकार के राज्य मंत्री कौशिक वेकरिया, HRPC की चेयरमैन एवं विश्व प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ. ज्योति जोंग्लुजू, दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश तलावंत सिंह तथा क्राइम कंट्रोल सेल के चेयरमैन इंतेखाब अहमद शामिल रहे। अधिवेशन में उपस्थित सभी अतिथियों ने मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों और वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया। यह सम्मान एएसआई सूरज कुमार के उत्कृष्ट योगदान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अवॉर्ड हासिल कर एएसआई सूरज कुमार ने इंडिया लेवल पर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।

यह जानकारी HRPC राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई।

What's your reaction?